देवउठनी एकादशी पर खूब बिका गन्ना, 50 से 60 रुपये जोड़ा रही कीमत
चंदौली। जिले भर में शुक्रवार को देवउठनी एकादशी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर सुबह से ही पूजा-अर्चना की तैयारियां शुरू हो गईं। तुलसी विवाह के लिए गन्ने की खरीदारी को लेकर बाजारों में काफी चहल-पहल देखने को मिली। शहर सहित जिले के विभिन्न बाजारों में गन्ने की अस्थायी दुकानें सजी रहीं। गन्ने की एक जोड़ी 50 से 60 रुपये तक बिकी।
चंदौली

12:25 PM, Nov 20, 2026
Writing
तुलसी विवाह के साथ ही शुरू होंगे मांगलिक कार्य, पूजा सामग्री की खरीदारी को लेकर बाजारों में रही रौनक
चंदौली। जिले भर में शुक्रवार को देवउठनी एकादशी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर सुबह से ही पूजा-अर्चना की तैयारियां शुरू हो गईं। तुलसी विवाह के लिए गन्ने की खरीदारी को लेकर बाजारों में काफी चहल-पहल देखने को मिली। शहर सहित जिले के विभिन्न बाजारों में गन्ने की अस्थायी दुकानें सजी रहीं। गन्ने की एक जोड़ी 50 से 60 रुपये तक बिकी।
Advertisement
मान्यता के अनुसार देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा से जागते हैं। इसी के साथ विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। शुक्रवार की शाम श्रद्धालुओं ने गन्ने का मंडप सजाकर तुलसी और शालिग्राम का विधि-विधान से विवाह कराया।
पूजा के लिए सुबह से ही बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई थी। शहर में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर गन्ने की अस्थायी दुकानें लगी थीं, जहां ग्राहकों की भीड़ लगी रही। गन्ने के अलावा पूजा में चढ़ाए जाने वाले शकरकंद, सिंघाड़ा, आंवला, सीताफल और बेर की भी खूब बिक्री हुई। इन सामग्रियों की दुकानों पर भी खरीदारों की आवाजाही बनी रही।
पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाजार में गन्ने की कीमत 50 से 60 रुपये जोड़ा रही। देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह को लेकर बाजारों में दिनभर रौनक बनी रही।
