एनएमएमएस परीक्षा में 8 छात्रों की सफलता, शिक्षक केशरी नंदन जायसवाल होंगे सम्मानित
शहाबगंज। पूर्व माध्यमिक विद्यालय शहाबगंज के शिक्षक केशरी नंदन जायसवाल को राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) में उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। उनके मार्गदर्शन में पढ़ने वाले 8 छात्रों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, जिससे विद्यालय और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
शहाबगंज, चंदौली

1:56 PM, Apr 18, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। पूर्व माध्यमिक विद्यालय शहाबगंज के शिक्षक केशरी नंदन जायसवाल को राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) में उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। उनके मार्गदर्शन में पढ़ने वाले 8 छात्रों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, जिससे विद्यालय और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
इस सफलता के बाद चयनित सभी छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई के दौरान प्रतिमाह 1000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह छात्रवृत्ति मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए काफी सहायक साबित होगी, जिससे वे अपनी पढ़ाई बिना किसी बाधा के जारी रख सकेंगे।
Advertisement
शिक्षक केशरी नंदन जायसवाल को उनकी इस उपलब्धि के लिए 19 अप्रैल को Rani Laxmi Bai Memorial School में आयोजित एक सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उनके समर्पण, मेहनत और छात्रों के प्रति लगन का प्रतीक माना जा रहा है।
विद्यालय के अन्य शिक्षकों, अभिभावकों एवं क्षेत्रीय लोगों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह पूरे शहाबगंज ही नहीं बल्कि जनपद के लिए भी गर्व की बात है। 8 छात्रों की सफलता और शिक्षक के सम्मान से विद्यालय में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
