एयर शो में जाने की तैयारी कर रहे उपनिरीक्षक विजय कुमार राय का निधन, पुलिस महकमे में शोक
शहाबगंज। चंदौली जिले के इलिया थाने पर तैनात उपनिरीक्षक विजय कुमार राय (50) का गुरुवार की सुबह अचानक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। साथी पुलिसकर्मी घटना से स्तब्ध रह गए।
shahabganj, chandauli

8:18 AM, Oct 22, 2026
Vinod Kumar
जनपद न्यूज़ टाइम्ससुबह टहलने के बाद थाने पहुंचे थे विजय कुमार राय, सीने में दर्द उठने पर अस्पताल ले गए साथी पुलिसकर्मी
शहाबगंज। चंदौली जिले के इलिया थाने पर तैनात उपनिरीक्षक विजय कुमार राय (50) का गुरुवार की सुबह अचानक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। साथी पुलिसकर्मी घटना से स्तब्ध रह गए।
जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक विजय कुमार राय गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए थे। टहलने के बाद वह थाने लौटे और एयर शो में जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द होने लगा और तबीयत बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए थाने में मौजूद साथी पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Advertisement
विजय कुमार राय के अचानक निधन से उनके सहकर्मियों में शोक व्याप्त है। पुलिसकर्मियों ने उनके निधन पर दुख जताया। घटना से पुलिस विभाग में गमगीन माहौल बना हुआ है।
उपनिरीक्षक विजय कुमार राय मूल रूप से काछीकला, थाना कोपागंज, जिला मऊ के निवासी थे। वह स्व. विद्यासागर राय के पुत्र थे। उनकी उम्र करीब 50 वर्ष बताई गई है।
