मारपीट के मामले में लापरवाही पर उपनिरीक्षक निलंबित, एसपी ने दिए सख्त निर्देश
थाने से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर पता चला कि 28 मार्च 2026 को आवेदक के पिता पर हमला हुआ था, जिसमें उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। घायल व्यक्ति अभी वाराणसी में उपचाराधीन है और बयान देने की स्थिति में नहीं है। इसके बावजूद मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक द्वारा अभी तक मुकदमे में गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी नहीं की गई थी।
चंदौली

7:34 PM, Apr 20, 2026
चंदौली। कर्तव्य पालन में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार जनसुनवाई के दौरान एक आवेदक ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की कि उसके पिता के साथ पिछले महीने थाना मुगलसराय क्षेत्र में मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, लेकिन अब तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
थाने से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर पता चला कि 28 मार्च 2026 को आवेदक के पिता पर हमला हुआ था, जिसमें उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। घायल व्यक्ति अभी वाराणसी में उपचाराधीन है और बयान देने की स्थिति में नहीं है। इसके बावजूद मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक द्वारा अभी तक मुकदमे में गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी नहीं की गई थी।
Advertisement
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विवेचक उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
एसपी ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को भी निर्देशित किया है कि किसी भी मामले में धाराओं का न्यूनीकरण या लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। यदि इस प्रकार की शिकायत सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।