एनसीसी भर्ती में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम, 257 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा
धानापुर। अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शहीद गांव में सोमवार को एनसीसी (सीनियर डिवीजन) की भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। 91 यूपी एनसीसी बटालियन मुगलसराय के समादेश अधिकारी कर्नल सुखवीर पुनिया की देखरेख में सुबह सात बजे से शुरू हुई भर्ती में छात्र-छात्राओं ने उत्साह और दमखम के साथ विभिन्न चरणों में प्रतिभाग किया।
चंदौली

12:23 PM, Aug 24, 2026
धानापुर। अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शहीद गांव में सोमवार को एनसीसी (सीनियर डिवीजन) की भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। 91 यूपी एनसीसी बटालियन मुगलसराय के समादेश अधिकारी कर्नल सुखवीर पुनिया की देखरेख में सुबह सात बजे से शुरू हुई भर्ती में छात्र-छात्राओं ने उत्साह और दमखम के साथ विभिन्न चरणों में प्रतिभाग किया।
सेना भर्ती के तौर-तरीकों के अनुसार अभ्यर्थियों की लंबाई मापने के साथ दौड़, पुश-अप, सिट-अप और मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित हुई। भर्ती का परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा। एनसीसी की 20 छात्राओं की सीटों के लिए 80 छात्राओं तथा 50 छात्रों की सीटों के लिए 177 छात्रों ने प्रतिभाग किया। भर्ती स्थल पर छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों की भी काफी भीड़ रही। चयन को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह के साथ सफल होने की चिंता भी दिखाई दी।
कर्नल सुखवीर पुनिया ने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य केवल युवाओं को सेना में जाने के लिए तैयार करना नहीं है, बल्कि युवा पीढ़ी को एक अच्छा नागरिक बनाने के साथ उनमें देशप्रेम, साहस, कौशल, एकता और सामाजिक जागरूकता की भावना विकसित करना है।
Advertisement
मेजर लाल बिहारी प्रसाद ने कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है। एनसीसी युवाओं में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
भर्ती प्रक्रिया में सूबेदार मेजर जीबी थापा, सूबेदार चंद्रशेखर यादव, नायब सूबेदार मिलन थापा, हवलदार ओम गुरुंग, हवलदार भवान सिंह, हवलदार सुनील, हवलदार यशपाल, अकाउंट क्लर्क रामनायन राम, वरिष्ठ सहायक उदयभान, राजेंद्र तिवारी, डीवीआर थेपी राय, विनोद एवं प्रदीप ने सहयोग किया।
पुलिस प्रशासन की ओर से चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार राय, उपनिरीक्षक श्यामलाल यादव, मुख्य आरक्षी जगदीश चंद्र, सुरेश यादव, हरिओम द्विवेदी तथा महिला आरक्षी गीता गुप्ता का सराहनीय सहयोग रहा। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
