रंगोली के रंगों से विद्यार्थियों ने जगाई सामाजिक जागरूकता की अलख
धानापुर (चंदौली)। दीपावली के पावन अवसर पर स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोलियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने महिला सशक्तिकरण, प्रदूषण मुक्त दीपावली, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को रंगों के माध्यम से खूबसूरती से उकेरा।
धानापुर, चंदौली

10:43 AM, Nov 8, 2026
धानापुर (चंदौली)। दीपावली के पावन अवसर पर स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोलियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने महिला सशक्तिकरण, प्रदूषण मुक्त दीपावली, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को रंगों के माध्यम से खूबसूरती से उकेरा।
रंगोलियों के जरिए विद्यार्थियों ने समाज को नारी सम्मान, समानता, स्वच्छता और सुरक्षित दीपावली मनाने का प्रेरणादायक संदेश दिया। इस दौरान विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी रंगोलियों से जगमगा उठा और उत्सव का माहौल देखने को मिला।
Advertisement
विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं निदेशक शाहिना खानम ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें सामाजिक जिम्मेदारी, जागरूकता और सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
