राष्ट्रीय एकता दिवस पर विद्यार्थियों ने सुने प्रधानमंत्री के विचार, इलिया और शहाबगंज थाने का किया भ्रमण
इलिया/शहाबगंज, चंदौली। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार, 31 अक्टूबर को संत कबीर एजुकेशन एकेडमी, इलिया के छात्र-छात्राओं ने थाना इलिया और थाना शहाबगंज का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने दोनों थानों में आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर टेलीविजन के माध्यम से प्रसारित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुना।
shahaabganj, chandauli

7:56 AM, Nov 1, 2026
विमोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सपुलिस की कार्यप्रणाली और थाना परिसर की व्यवस्थाओं से रूबरू हुए छात्र-छात्राएं
इलिया/शहाबगंज, चंदौली। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार, 31 अक्टूबर को संत कबीर एजुकेशन एकेडमी, इलिया के छात्र-छात्राओं ने थाना इलिया और थाना शहाबगंज का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने दोनों थानों में आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर टेलीविजन के माध्यम से प्रसारित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुना।
Advertisement
कार्यक्रम के बाद दोनों थानों के थानाध्यक्षों ने विद्यार्थियों को थाना परिसर का भ्रमण कराया। इस दौरान बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली, थाने में होने वाले विभिन्न कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने पुलिस व्यवस्था को करीब से समझा और थाने में संचालित गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के महत्व तथा पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली से परिचित कराना रहा।
