फर्श पर टाट-पट्टी बिछाकर पढ़ने को मजबूर छात्र, बेंच-कुर्सियों का इंतजार
शहाबगंज। विकास क्षेत्र शहाबगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुबारकपुर में छात्र-छात्राएं आज भी फर्श पर टाट-पट्टी बिछाकर पठन-पाठन करने को मजबूर हैं। विद्यालय में पर्याप्त संख्या में बेंच-कुर्सियां उपलब्ध नहीं होने से बच्चों को जमीन पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। इससे जहां विद्यार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, वहीं विद्यालय की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
शहाबगंज, चंदौली

5:45 PM, Oct 8, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। विकास क्षेत्र शहाबगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुबारकपुर में छात्र-छात्राएं आज भी फर्श पर टाट-पट्टी बिछाकर पठन-पाठन करने को मजबूर हैं। विद्यालय में पर्याप्त संख्या में बेंच-कुर्सियां उपलब्ध नहीं होने से बच्चों को जमीन पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। इससे जहां विद्यार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, वहीं विद्यालय की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को उम्मीद थी कि विद्यालय में जल्द ही बैठने के लिए समुचित फर्नीचर उपलब्ध कराया जाएगा, लेकिन लंबे समय से इंतजार के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। बच्चों को कक्षा के दौरान फर्श पर टाट-पट्टी बिछाकर बैठना पड़ रहा है।
Advertisement
इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक वकील पाठक ने बताया कि विद्यालय में बेंच-कुर्सियों की आवश्यकता को लेकर विभागीय अधिकारियों को कई बार सूचना दी जा चुकी है। इसके बावजूद अभी तक विद्यालय में पर्याप्त फर्नीचर उपलब्ध नहीं कराया गया है।
अभिभावकों ने भी विभागीय अधिकारियों से विद्यालय में जल्द से जल्द बेंच-कुर्सियों की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बच्चों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल में शिक्षा मिल सके।
