छात्र नेता अनिल यादव ने बाढ़ पीड़ितों को पहुंचाई राहत, तिरपाल और जरूरी सामान किया वितरित
प्रभावित परिवारों को तिरपाल वितरित कर अस्थायी आश्रय की व्यवस्था कराई। समाजसेवियों की सहायता से उन्होंने अन्य आवश्यक सामान भी उपलब्ध कराया।
धीना चंदौली

9:32 PM, August 3, 2025
धीना, चंदौली | महुजी, मुरलीपुर, कुशहा और गुस्सेपुर गांवों में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए छात्र नेता अनिल यादव महुजी ने आगे आकर राहत पहुंचाई। ग्राम पंचायत अधिकारी और लेखपाल के साथ संयुक्त रूप से क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की सूची तैयार कर सरकारी मुआवजे के लिए उन्हें चिन्हित कराया।

इसके साथ ही अनिल यादव ने व्यक्तिगत प्रयास से भी मदद का हाथ बढ़ाया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को तिरपाल वितरित कर अस्थायी आश्रय की व्यवस्था कराई। समाजसेवियों की सहायता से उन्होंने अन्य आवश्यक सामान भी उपलब्ध कराया।
Advertisement
बाढ़ के कारण कमालपुर-महुजी मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है, जिससे आवागमन बाधित है। कई गरीब परिवारों के आशियाने उजड़ चुके हैं। ऐसे में अनिल यादव अपनी युवा टीम के साथ दिन-रात क्षेत्र में पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने में जुटे हैं।
इस राहत अभियान में उनके साथ सुनील राम, मिथलेश राम, डोमन राम, अमीन कुमार और ज्ञानचंद सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे।