विधायक सुशील सिंह के हस्तक्षेप के बाद सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त, मांगों के समाधान का आश्वासन
सैयदराजा, चंदौली। नगर पंचायत सैयदराजा में पिछले दो दिनों से चल रही सफाई कर्मियों की हड़ताल सोमवार को विधायक सुशील सिंह के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गई। सोमवार को बड़ी संख्या में सफाई कर्मी सैयदराजा स्थित विधायक के जनसंपर्क कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
चन्दौली

2:55 PM, Nov 1, 2026
दो दिनों से ठप सफाई व्यवस्था फिर शुरू होने की उम्मीद, विधायक ने ईओ को फोन कर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का दिया निर्देश
Advertisement
सैयदराजा, चंदौली। नगर पंचायत सैयदराजा में पिछले दो दिनों से चल रही सफाई कर्मियों की हड़ताल सोमवार को विधायक सुशील सिंह के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गई। सोमवार को बड़ी संख्या में सफाई कर्मी सैयदराजा स्थित विधायक के जनसंपर्क कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
सफाई कर्मियों ने दीपावली बोनस, वेतन में कटौती, छुट्टी तथा अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा उचित व्यवहार नहीं किए जाने सहित विभिन्न समस्याएं उठाईं। विधायक सुशील सिंह ने उनकी बातें सुनते हुए मांगों को जायज बताया। इसके बाद उन्होंने तत्काल नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार को फोन कर अपने कार्यालय बुलाया और सफाई कर्मियों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया।
