24 घंटे में चोरी की बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, ओयरचक गांव निवासी सुनील कुमार के घर से 19 अगस्त को एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल संख्या UP67AB6063 चोरी हो गई थी। मामले में कंदवा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
कंदवा, चंदौली

5:42 PM, Aug 21, 2026
कंदवा। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर चोरी की बाइक बरामद कर एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल बरामद की।
पुलिस के अनुसार, ओयरचक गांव निवासी सुनील कुमार के घर से 19 अगस्त को एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल संख्या UP67AB6063 चोरी हो गई थी। मामले में कंदवा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
Advertisement
पुलिस टीम ने 21 अगस्त की रात करीब 12:01 बजे करौती गेट के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर जांच की। उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान सुरेश राम (32) पुत्र कपिल राम, निवासी ओयरचक के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार मिश्र, हेड कांस्टेबल राजकुमार और कांस्टेबल आदित्य सिंह शामिल रहे।