राज्य महिला आयोग सदस्य ने जनसुनवाई कर पीड़ित महिलाओं की सुनी समस्याएं
चंदौली। राज्य महिला आयोग सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने महिला जनसुनवाई में पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान महिलाओं को अपनी शिकायतें सीधे आयोग की सदस्य के समक्ष प्रस्तुत कर समस्याओं से अवगत कराया।
चंदौली

12:12 PM, Nov 21, 2026
चंदौली। राज्य महिला आयोग सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने महिला जनसुनवाई में पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान महिलाओं को अपनी शिकायतें सीधे आयोग की सदस्य के समक्ष प्रस्तुत कर समस्याओं से अवगत कराया।
जनसुनवाई में भूमिसंबंधित, घरेलू हिंसा तथा दहेज हिंसा सहित विभिन्न मामलों से संबंधित शिकायतों को सुना गया।
Advertisement
राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाना और उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना आयोग की प्राथमिकता है। किसी भी महिला या बालिका के साथ अन्याय, उत्पीड़न अथवा हिंसा होने पर उसे चुप नहीं रहना चाहिए, बल्कि खुलकर विरोध और अपनी शिकायत दर्ज करानी चाहिए। आयोग महिलाओं की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। जनसुनवाई के दौरान मौके पर एक मामले का सुलह समझौते से निस्तारित किया गया।
इस दौरान जिला प्रोवेशन अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
