पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदूपुर की प्राध्यापिका उषा सिंह को राज्य पुरस्कार, शिक्षकों में हर्ष*
शहाबगंज, चंदौली। विकास क्षेत्र शहाबगंज अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदूपुर की प्राध्यापिका उषा सिंह को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र के शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार सहित शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
शहाबगंज, चंदौली

6:03 PM, Aug 31, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज, चंदौली। विकास क्षेत्र शहाबगंज अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदूपुर की प्राध्यापिका उषा सिंह को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र के शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार सहित शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
प्राध्यापिका उषा सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, विद्यार्थियों के प्रति समर्पण तथा विद्यालयी शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने में किए गए प्रयासों के लिए राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उनके सम्मान को शहाबगंज विकास क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया जा रहा है।
शिक्षकों का कहना है कि उषा सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के साथ ही विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके द्वारा किए गए नवाचारों और शिक्षा के प्रति लगन का परिणाम है कि उन्हें राज्य स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ।
Advertisement
राज्य पुरस्कार मिलने पर क्षेत्र के शिक्षक संगठनों, सहकर्मी शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार ने उषा सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।इस चंचल मौर्य, केशरी नंदन जायसवाल, कन्हैया गुप्ता, विमला देवी, भुपेंद्र यादव, राजेश यादव, दीनदयाल, आनंद पाण्डेय,अजय सिंह, विनोद मौर्य, विजयी प्रसाद सहित आदि शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया।
