संविधान दिवस पर राजकीय पीजी कॉलेज धानापुर में विशेष व्याख्यान एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित
धानापुर (चंदौली)। कस्बा स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धानापुर में संविधान दिवस के अवसर पर विशेष व्याख्यान एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, उसके मूल्यों और नागरिकों के कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।
धानापुर, चंदौली

5:00 PM, Nov 26, 2026
संविधान के मूल्यों को आत्मसात कर जिम्मेदारी से संरक्षण करें युवा : डॉ. प्रशान्त मिश्र
धानापुर (चंदौली)। कस्बा स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धानापुर में संविधान दिवस के अवसर पर विशेष व्याख्यान एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, उसके मूल्यों और नागरिकों के कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।
Advertisement
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता समाजशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ. संदीप कुमार यादव ने अपने व्याख्यान में मनुष्य के सामाजिक जीवन के विकास और संविधान के मूल्यों के बीच साम्य स्थापित करते हुए संविधान की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। वहीं राजनीति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. प्रशान्त मिश्र ने युवाओं से संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने तथा उनका जिम्मेदारीपूर्वक संरक्षण करने का आह्वान किया।
विशेष व्याख्यान के पश्चात विद्यार्थियों के लिए भारतीय संविधान पर आधारित क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। शासन के निर्देशानुसार इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से शपथ पाठ भी किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. प्रवेश कुमार ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शिव प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा, श्री अजीत चंद, नंदलाल, दिनेश सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
