मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बूथों पर चला विशेष अभियान
चंदौली। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार को जिलेभर में मतदाता सूची में नए और छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम दर्ज कराने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की मौजूदगी में पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई।
चंदौली

5:57 PM, Oct 24, 2026
डीएम ने मुगलसराय के तीन मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, युवाओं से मतदाता बनने की अपील
चंदौली। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार को जिलेभर में मतदाता सूची में नए और छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम दर्ज कराने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की मौजूदगी में पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई।
Advertisement
अभियान के दौरान जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने लक्ष्मी पब्लिक स्कूल (मुगलसराय), नगर पालिका इंटर कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय (मानस नगर) का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर चल रहे कार्यों का जायजा लेते हुए मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी ली।
विशेष अभियान के तहत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों ने अपने संबंधित बूथों पर पहुंचकर बीएलओ से संपर्क किया। इस दौरान आवेदकों ने नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा किया।
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने अभियान के संचालन पर संतोष जताते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं और नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के साथ ही अन्य पात्र लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।
