थाना सकलडीहा का एसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण, जनसुनवाई और अनुशासन पर दिया जोर
निरीक्षण की शुरुआत में एसपी ने थाना कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर एवं आगंतुक रजिस्टर को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण एवं अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई में तेजी लाने पर बल दिया।
चंदौली

7:13 PM, May 2, 2026
चन्दौली । पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल द्वारा शनिवार को थाना सकलडीहा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, शस्त्रागार, बंदी गृह एवं मेस का बारीकी से जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण की शुरुआत में एसपी ने थाना कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर एवं आगंतुक रजिस्टर को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण एवं अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई में तेजी लाने पर बल दिया।
महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए उन्हें और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। एसपी ने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ विनम्र व्यवहार करने, शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
Advertisement
थाना परिसर का निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान शस्त्रागार में शस्त्रों की साफ-सफाई एवं सुरक्षित रख-रखाव की जांच की गई। बंदी गृह एवं मेस की व्यवस्था पर संतोष जताते हुए भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही आपातकालीन उपकरणों, वाहनों की उपलब्धता एवं उनकी कार्यक्षमता की भी जांच की गई और सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने को कहा गया।
नवनियुक्त आरक्षियों को दिए निर्देश