श्रीराम कथा में पहुंचे सपा नेता अंजनी सिंह, विधायक सुशील सिंह ने किया सम्मानित
धानापुर। दशमी पोखरा परिसर में शनिवार को आयोजित श्रीराम कथा में सपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह भी पहुंचे। यहां भाजपा विधायक सुशील सिंह ने उनका सम्मान क़िया।
धानापुर चंदौली

10:31 AM, Oct 25, 2026
राजनीतिक विचारधारा अलग, लेकिन राम और रिश्तों से नहीं हो सकता अलगाव : अंजनी सिंह
धानापुर। दशमी पोखरा परिसर में शनिवार को आयोजित श्रीराम कथा के अंतिम दिन सपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह भी पहुंचे। यहां भाजपा विधायक सुशील सिंह ने उनका सम्मान क़िया। इसकी क्षेत्र में चर्चा रही।
श्रीराम कथा में शामिल होने के बाद अंजनी सिंह ने कहा कि वह न तो भगवान राम से दूर रह सकते हैं और न ही अपने क्षेत्र के लोगों से। धानापुर और पूरे चंदौली की माटी में जन्म लेने वाले सभी जाति-धर्म के लोगों से उनका मातृभूमि और जन्म का रिश्ता है। क्षेत्र के सभी लोग उनके अपने हैं और वह उनके सुख-दुख, खुशियों तथा सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में हमेशा साथ खड़े रहे हैं।
Advertisement
उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ या लालच के कारण वह अपने क्षेत्र के लोगों से कभी अलग नहीं हो सकते। वह सभी जाति-धर्म के लोगों की सेवा, सम्मान और सुख-दुख में भागीदारी की भावना के साथ राजनीति करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। इसके साथ ही पूरी निष्ठा और वफादारी से अपने राजनीतिक दायित्वों का निर्वहन करने का प्रयास करेंगे।
अंजनी सिंह ने श्रीराम कथा के आयोजन के लिए विधायक सुशील सिंह, धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह और आयोजन समिति को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में सहभागिता क्षेत्र के लोगों के बीच आपसी प्रेम, सद्भाव और रिश्तों को मजबूत करती है।
