दिल्ली छात्र आंदोलन के बाद धानापुर में सपा नेता अंजनी सिंह हाउस अरेस्ट
दिल्ली में छात्र आंदोलन और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में धानापुर पुलिस ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया।
धानापुर, चंदौली

12:42 PM, Jul 22, 2026
धानापुर (चंदौली)। दिल्ली में छात्र आंदोलन और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में धानापुर पुलिस ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह को मंगलवार को रात 9 बजे से उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया है।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने यह कार्रवाई उन्हें चकिया मोड़ सहित अन्य स्थानों पर प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के उद्देश्य से की। पुलिसकर्मी सुबह से ही उनके आवास पर तैनात हैं और उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।
Advertisement
सूत्रों के अनुसार, जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। अंजनी सिंह के आवास पर फिलहाल पुलिस बल की ड्यूटी जारी है।
हालांकि, इस संबंध में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में इस कार्रवाई को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।
