एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
चन्दौली।आम जनमानस की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उन्हें न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
चंदौली

12:15 PM, Nov 21, 2026

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट किया कि पीड़ितों की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर उन्हें न्याय दिलाना चन्दौली पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। फरियादियों द्वारा दिए गए प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने संबंधित राजपत्रित अधिकारियों (पुलिस) तथा थाना प्रभारियों से दूरभाष पर वार्ता की और प्रकरणों के त्वरित व पारदर्शी निराकरण हेतु कड़े निर्देश दिए।
Advertisement
आयोजित जनसुनवाई के दौरान कुल 25 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।