कहीं पंडालों के तो कहीं प्रतिमाओं के आकर्षण में छिपी आस्था
पी डीडीयू नगर। आदि शक्ति मां जगदम्बा का नौ दिवसीय महापर्व के पहले दिन पूजा पंडालों में आस्था का सैलाब उमड़ा।हर पंडाल में भक्तों की भीड़ देर रात तक उमड़ती रही।आकर्षक पूजा पंडालों, दर्शनीय प्रतिमाओं और अकल्पनीय विद्युत सजावटों को भक्तों ने अपने मोबाइल में कैद किया। आस्था के दूसरे दिन भी पंडालों में देर शाम से ही भक्तों की भीड़ आनी शुरु हो गया।ग्रामीण अंचलों से लोगों का आवागमन शुरू हो गया। पंडालों मे
चंदौली

4:50 PM, Sep 30, 2025

मनोहर कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सपूजा पंडालों में उमड़ रही आस्था
पी डीडीयू नगर। आदि शक्ति मां जगदम्बा का नौ दिवसीय महापर्व के पहले दिन पूजा पंडालों में आस्था का सैलाब उमड़ा।हर पंडाल में भक्तों की भीड़ देर रात तक उमड़ती रही।आकर्षक पूजा पंडालों, दर्शनीय प्रतिमाओं और अकल्पनीय विद्युत सजावटों को भक्तों ने अपने मोबाइल में कैद किया। आस्था के दूसरे दिन भी पंडालों में देर शाम से ही भक्तों की भीड़ आनी शुरु हो गया।ग्रामीण अंचलों से लोगों का आवागमन शुरू हो गया। पंडालों में प्रवेश करते ही सेल्फी लेंने,फोटो खींचने की होड मच रही है। जनपद में लगभग 280 स्थानों पर्व पंडालों का स्थाई निर्माण किया गया है। जिसमें विभिन्न प्राचीन मंदिरों ,स्मारक स्थलों के आलावा विभिन्न प्रकार के पंडाल बनाए गए है।मूर्तियों को विशेष तरीके से बनाया गया है।झालरों की आकर्षक सजावट लोगों को बरबस ही खींच रहा है।
Advertisement
रविनगर में काजू और बादाम से बनी मां दुर्गा की प्रतिमा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वहीं लाठ नंबर दो पर चलायमान मां दुर्गा की प्रतिमा भक्तों को अपनी ओर खींच रही है। नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी, मानस नगर, राम मंदिर, परमार कटरा, गल्ला मंडी, जायसवाल भवन, गुरूद्वारा, रविनगर, पटेल नगर, गया कॉलोनी, सेंट्रल कॉलोनी, लॉठ नंबर एक, लाॅठ नंबर दो, बिछुआ मंदिर, डीजल कॉलोनी, अमोघपुर, चंदासी, पड़ाव सहित अन्य स्थानों पर भव्य दुर्गा पूजा पंडाल बनाए गए हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी में व्हाइट हाउस बनाया गया है। वहीं राम मंदिर में मठ, लाठ नंबर एक में गोवर्धन पर्वत बनाया गया है। चंदासी में दक्षिणेश्वर काली मंदिर, पड़ाव में काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रवेश द्वार, जलीलपुर में केदारनाथ मंदिर का निर्माण किया गया है। महासप्तमी पर पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ा।
शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि से शहर समेत ग्रामीण अंचलों में दुर्गा पूजा की धूम शुरू हो गई है। विभिन्न जगहों पर आकर्षक पूजा पंडाल बनाएं गए हैं। श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए यहां स्थापित मां की मनमोहक प्रतिमाओं के पट खोल दिए गए हैं। प्रतिमाओं के पट खुलते ही देवी मंत्रों और जयकारों से कोना-कोना गूंज उठा। पंडालों में मां भगवती की प्रतिमा के साथ अन्य देवी देवताओं की सजी-धजी मूर्तियों के साथ उनका दरबार सजाया गया है। कहीं 12 फीट ऊंची मां की प्रतिमा विराजमान है ।कहीं इलेक्ट्रॉनिक पुट पर मूर्तियां चल रही हैं। रंग-बिरंगी झालर और सजावट के बीच मां के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु उनकी मनमोहक मूरत को देर तक अपलक निहारते रहे। ढोल-ताशा पर शाम को होने वाली आरती को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। पंडाल के पास सड़क पर दूर तक बिजली की सजावट के साथ तोरणद्वार बनाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पंडालों के पास पुलिस कर्मियों की तैनाती गई है। सभी जगहों पर दुर्गोत्सव की छटा देखते ही बन रही है। चार ओर उत्साह और भक्ति का समागम दिख रहा है। बिजली की झालरों, रोलेक्स एवं ट्यूबलाइटों से की गई सजावट लोगों का मन मोहती रही। पंडाल-पंडाल दर्शन करने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इसके चलते शाम ढलने के बाद बाजारों और कस्बों की रौनक बढ़ गई। देवी गीतों की धूम मची हुई है। पंडालों में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। आज से शुरु हुए पूजा-आरती का यह क्रम नवमी तिथि तक बना रहेगा। स्थानीय समितियों की ओर से सुरक्षा, सफाई और भक्तों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। कई मार्गों पर भीड़ की वजह से कुछ देर के लिए यातायात में अवरोध उत्पन्न हुआ। इसी ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित पंडालों में देवी के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ पहुंची।
दुर्गा पूजा मेला में शहर के प्रमुख बाजारों में गुब्बारे, खिलौने के साथ ही चाट, पकौड़ी, गोलगप्पा, चाउमीन, मोमोज, मूंगफली, रेवड़ी आदि की दुकानें लगाई गई है। इन दुकानों पर भीड़ रही। ग्रामीण क्षेत्रों के पंडालों के आस-पास लगी खिलौनों, खाने-पीने आदि की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही। बच्चों ने खिलौना आदि की खरीदारी की।