पचास हजार रुपए प्रति चक्कर और बिक्री के दो प्रतिशत कमीशन पर तस्करी
सदर कोतवाली पुलिस व सर्विलांस टीम टीम ने पंजाब से बिहार तस्करी कर ले जायी जा रही 663 पेटी में कुल 5898.600 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, 02 दो तस्करों को गिरफ्तार किया।इसमें झारखण्ड नम्बर की ट्रक,गुजरात के तस्कर और पंजाब की शराब,बिहार में कराई जा सकती थी खपत ,पकड़ा गया यूपी के चंदौली में। शराब को ट्रक में बने लोहे के गुप्त केबिन और लकड़ी के बुरादे में छिपाई गई थी। पचास हजार रुपए प्रति चक्कर और बि
चंदौली

10:38 AM, Jun 27, 2026
चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस व सर्विलांस टीम टीम ने पंजाब से बिहार तस्करी कर ले जायी जा रही 663 पेटी में कुल 5898.600 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, 02 दो तस्करों को गिरफ्तार किया।इसमें झारखण्ड नम्बर की ट्रक,गुजरात के तस्कर और पंजाब की शराब,बिहार में कराई जा सकती थी खपत ,पकड़ा गया यूपी के चंदौली में। शराब को ट्रक में बने लोहे के गुप्त केबिन और लकड़ी के बुरादे में छिपाई गई थी। पचास हजार रुपए प्रति चक्कर और बिक्री के दो प्रतिशत कमीशन पर तस्करी कर रहे थे।
उच्चाधिकारी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बिन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, थाना चन्दौली व सर्विलांस टीम प्रभारी उप निरीक्षक आशीष मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना चन्दौली व सर्विलांस टीम द्वारा प्राप्त इलेक्ट्रानिक व मैनुअल साक्ष्यो के आधार पर नवीन मंडी समिति गेट के पास चेकिंग के दौरान पंजाब से बिहार ले जाई जा रही 663 पेटी (5898.600 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब से भरे एक ट्रक को पकड़ा। तस्करों ने पुलिस को भ्रम में डालने के लिये नायाब तरीका ईजाद करते हैं।हर बार की तरह इस बार भी तस्करों ने अजब जाल बनाया था।पहले ट्रक में लोहे की गुप्त केबिन बनी उसमें लकड़ी का बुरादा डाल कर शराब को ढक दिया गया।ताकि किसी प्रकार से पुलिस को भनक न लगे। संदिग्ध ट्रक झारखण्ड नम्बर की पाई गई ।इसकी संख्या जे एच 16 के 6822 था।जब पुलिस ने ट्रक को रोककर चालक एवं सहचालक से पूछताछ की गई। प्रारम्भ में दोनों द्वारा वाहन में लकड़ी का बुरादा लदा होना बताया गया, किन्तु जब चेक किया गया तो ट्रक के भीतर विशेष रूप से बनाई गई लोहे की केबिन में तथा चारों ओर लकड़ी के बुरादे की आड़ में पंजाब राज्य से अवैध अंग्रेजी शराब पटना (बिहार) ले जाई जा रही थी। चालक एवं सहचालक की गुजरात के थे। हितेश पुत्र रामबाई देसाई, निवासी जसोधानगर, थाना बटवा , जिला अहमदाबाद, गुजरात, उम्र लगभग 42 वर्ष दूसरा उमेश पुत्र अर्जुन भाई परमार, निवासी विंजोल फाटक, थाना बटवा , जिला अहमदाबाद, गुजरात, उम्र लगभग 26 वर्ष के रुप में हुई। तलाशी के दौरान ट्रक में लोहे का एक गुप्त केबिन बनाया गया था, जिसके चारों ओर लकड़ी का बुरादा भरा गया था ताकि शराब की गंध एवं आवाज बाहर न जा सके। वहीं शराब बिहार में खपानी थी।पंजाब से लाई गई थी
Advertisement
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे पंजाब से अवैध अंग्रेजी शराब लादकर बिहार में ऊँचे दामों पर बिक्री हेतु ले जा रहे थे। अभियुक्तों ने बताया कि शराब की खेप को सुरक्षित गंतव्य तक पहुँचाने के एवज में उन्हें प्रति चक्कर 50,000 रुपए तथा बिक्री पर 02 प्रतिशत कमीशन प्राप्त होता था। पूछताछ के आधार पर इस अवैध तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।
