चकिया कोतवाली क्षेत्र में 17 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
चंदौली। जिले की चकिया कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सोमवार को मुडहुआ गांव के समीप एक गांजा तस्कर को धर दबोचा। जिसके पास से 17 किलो गांजा बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत चार लाख बताई गई। पकड़े गए आरोपी तस्कर के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई।
चंदौली

7:32 PM, Feb 2, 2026

Advertisement
कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह बताया कि पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुडहुआ गांव के समीप बाइक पर रबड से बांधे गए एक बोरे में से 17.800 किलो अवैध गांजे के साथ तस्कर चकिया की तरफ जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल घेरे बंदी कर तस्कर को धर दबोच लिया गया। जिसके जिसके पास से बोरे में 17.800 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। साथ ही उसकी पहचान नौगढ़ थाना चकरघट्टा निवासी राजू पुत्र स्व भोला के रूप में हुई। जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।