शहाबगंज में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, 3130 रुपये बरामद
शहाबगंज, चंदौली। थाना शहाबगंज पुलिस ने केराडीह गांव में प्राथमिक विद्यालय के पीछे जुआ खेलने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 3130 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
chandauli

5:01 PM, Oct 28, 2026
Vinod Kumar
जनपद न्यूज़ टाइम्सकेराडीह गांव में प्राथमिक विद्यालय के पीछे चल रहा था जुए का खेल, 52 ताश के पत्ते भी मिले
शहाबगंज, चंदौली। थाना शहाबगंज पुलिस ने केराडीह गांव में प्राथमिक विद्यालय के पीछे जुआ खेलने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 3130 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार 27 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि केराडीह गांव में प्राथमिक विद्यालय के पीछे सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
Advertisement
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान केराडीह गांव निवासी रघुवंश (48), धर्मेंद्र (40), शिवजतन (52), पारस (40), राम केवल (55) और वकील (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ थाना शहाबगंज में मुकदमा अपराध संख्या 133/2026 के तहत सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक शिवपूजन सिंह, कांस्टेबल रविरंजन यादव, आशुतोष यादव, अमित पाल और सोमेश शामिल रहे।
