चेकिंग के दौरान छह गोवंश बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
रविवार को थाना बलुआ पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने चकरा नहर के पास से मारते-पीटते हुए पैदल हांककर ले जाए जा रहे छह गोवंश बरामद किए और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान त्रिलोकी यादव (32 वर्ष) पुत्र शिवमूरत यादव निवासी ग्राम चकरा थाना बलुआ जनपद चंदौली के रूप में हुई है।
बलुआ, चंदौली

5:08 PM, Mar 9, 2026
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान वध के लिए ले जाए जा रहे छह गोवंश को बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर गौतस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर और क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
रविवार को थाना बलुआ पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने चकरा नहर के पास से मारते-पीटते हुए पैदल हांककर ले जाए जा रहे छह गोवंश बरामद किए और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान त्रिलोकी यादव (32 वर्ष) पुत्र शिवमूरत यादव निवासी ग्राम चकरा थाना बलुआ जनपद चंदौली के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना बलुआ में मुकदमा संख्या 55/2026 के तहत धारा 3/5ए/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम और धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम में मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Advertisement
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र से छुट्टा गोवंश पकड़कर गंगा किनारे एकत्र करते थे। इसके बाद टांडा कला पीपा पुल के रास्ते खेतों से होकर छिपाते हुए उन्हें बिहार ले जाकर वध के लिए भेजने की योजना थी।
पुलिस ने मौके से छह गोवंश और एक कीपैड मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अनंत कुमार भार्गव, चौकी प्रभारी महुअरकला यज्ञनारायण यादव, चौकी प्रभारी मोहरगंज सुभाष कुमार गौतम, उपनिरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल जलभरत यादव, कांस्टेबल कृष्ण कुमार यादव, रमेश चौहान और शिशिर यादव शामिल रहे।