एसआईआर कोरोना महामारी की तरह, भाजपा खोज रही वोट चोरी के नए तरीके : वीरेंद्र सिंह
चंदौली। सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के बहेरी गांव में सोमवार को समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
कमालपुर, चंदौली

5:53 PM, Nov 10, 2026
इमरान
जनपद न्यूज़ टाइम्स
सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ कार्यालय का सांसद ने किया उद्घाटन, कार्यकर्ताओं से 2027 के चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान
चंदौली। सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के बहेरी गांव में सोमवार को समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि एसआईआर कोरोना महामारी की तरह है। इससे निजात पाने के लिए वोट चोरी को रोकना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वोट चोरी के नए-नए तरीके तलाश रही है। विपक्ष जब वोट चोरी रोकने का प्रयास करेगा तो भाजपा मतगणना में गड़बड़ी करने की कोशिश करेगी। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता सतर्क रहें और भाजपा के हर कथित षड्यंत्र का मजबूती से मुकाबला करें। उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष के बल पर वर्ष 2027 में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
वहीं, सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सैयदराजा के बड़े माफिया को धूल चटाने के बाद अब छोटे माफिया की बारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की सलाह देते हुए आरोप लगाया कि कुछ कथावाचक भी लोगों को भ्रमित कर भाजपा का प्रचार कर रहे हैं। भगवान के नाम पर समाज के विभिन्न वर्गों को बांटने का प्रयास किया जा रहा है।
Advertisement
सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की हर चुनौती का डटकर मुकाबला करें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 समाजवादी पार्टी का होगा। कार्यकर्ता केवल चौराहों पर चौपाल लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि गांव-गांव जाकर लोगों को भाजपा सरकार की नाकामियों से अवगत कराएं।
कार्यक्रम में पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बिंद, प्रदेश सचिव जगमेंद्र यादव, रमेश यादव, नफीस अहमद, केशव राजभर, दयाराम यादव, रामधनी यादव, रामदुलार सिंह, मुनीर अहमद और गुरुप्रकाश सहित अन्य वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामजन्म यादव ने की, जबकि संचालन वीरेंद्र कुमार बिंद ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
