रामगढ़ में 3 सितंबर से होगा श्रीरामचरितमानस पाठ, बाबा कीनाराम की मूर्ति स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन
चहनियां। बाबा कीनाराम सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में परम पूज्य अधोरेश्वर बाबा कीनाराम जी के मूर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन होगा।
चहनिया, चंदौली

5:44 PM, Sep 2, 2026
सुधींद्र पाण्डेय
जनपद न्यूज़ टाइम्सचहनियां। बाबा कीनाराम सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में परम पूज्य अधोरेश्वर बाबा कीनाराम जी के मूर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन होगा।
आयोजक एवं सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंधक प्रदीप सिंह ने बताया कि 3 सितंबर 2026, गुरुवार को सुबह 10 बजे श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ होगा। अगले दिन 4 सितंबर, शुक्रवार को पाठ का समापन एवं पूर्णाहुति की जाएगी।
Advertisement
आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में उत्साह है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर श्रीरामचरितमानस पाठ का श्रवण करने और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागीदार बनने की अपील की है।
प्रदीप सिंह ने बताया कि बाबा कीनाराम जी का मूर्ति स्थापना दिवस प्रत्येक वर्ष भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। रामगढ़ बाबा कीनाराम जी की जन्मस्थली के रूप में धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है।
