ट्रक के पांच चोरी के टायर खरीदने वाला दुकानदार गिरफ्तार, 24 घंटे में हुआ चोरी का खुलासा
चकिया पुलिस ने ट्रक के टायर चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के पांच ट्रक टायर बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विवेक पटेल पुत्र परषोत्तम निवासी चौरहट पड़ाव, थाना मुगलसराय के रूप में हुई है।
चंदौली

4:44 PM, Aug 23, 2026
चंदौली। चकिया पुलिस ने ट्रक के टायर चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के पांच ट्रक टायर बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विवेक पटेल पुत्र परषोत्तम निवासी चौरहट पड़ाव, थाना मुगलसराय के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, मामले में थाना चकिया में मुकदमा अपराध संख्या 219/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2)/317(2) में केस दर्ज किया गया था। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने रविवार को आरोपी को चौरहट पड़ाव स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास से सुबह करीब 11:30 बजे गिरफ्तार किया।
पंचर की दुकान चलाता है आरोपी
पूछताछ में विवेक पटेल ने पुलिस को बताया कि चौरहट पड़ाव में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के बगल में उसकी टायर पंचर की दुकान है। उसके अनुसार शहनवाज नाम का एक व्यक्ति, जो पहले से परिचित है और खुद को ट्रक चालक बताता था, पहले भी दो-तीन बार टायर लाकर उसकी दुकान पर बेच चुका था।
आरोपी ने बताया कि 20 अगस्त की सुबह करीब सात बजे शहनवाज पिकअप से पांच टायर लेकर उसकी दुकान पर आया था। लालच में उसने पांचों टायर 14 हजार रुपये में खरीद लिए।
Advertisement
पांच टायर बरामद
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पांच ट्रक टायर बरामद किए। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। चोरी के टायर बेचने वाले शहनवाज की तलाश भी की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल सुभाषचंद्र और रिजर्व कांस्टेबल आदर्श सिंह शामिल रहे।
