शिव तपस्या पासवान को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर हुआ स्वागत, शुभम मोदनवाल ने अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंटकर किया सम्मानित
चकिया। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान को पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर मंगलवार को चकिया में भाजपा नेता शुभम मोदनवाल ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
चकिया, चंदौली

5:21 PM, Nov 24, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सचकिया। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान को पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर मंगलवार को चकिया में भाजपा नेता शुभम मोदनवाल ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान शुभम मोदनवाल ने शिव तपस्या पासवान को अंगवस्त्र एवं श्रीराम मंदिर अयोध्या धाम का स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
Advertisement
भाजपा नेता शुभम मोदनवाल ने कहा कि शिव तपस्या पासवान का कार्यकर्ताओं के साथ वर्षों पुराना आत्मीय संबंध रहा है। वह हमेशा कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में सहभागी रहते हैं और उनके हितों की चिंता करते हुए निरंतर संवाद बनाए रखते हैं।
उन्होंने कहा कि संगठन में उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर सम्मानित करना हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए खुशी का विषय है। इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच आपसी संवाद के साथ संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई।
