शर्मनाक: चंदौली में नाले में पड़ा मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, जांच में जुटी
सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाले से नवजात का शव बाहर निकाला। शव करीब दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
चंदौली

3:29 PM, May 23, 2026
चंदौली/मुगलसराय। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी सुपर मार्केट इलाके में शनिवार दोपहर नाले में एक नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर में कुछ लोगों ने सुपरमार्केट स्थित नाले में नवजात का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत कूड़ा बाजार चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाले से नवजात का शव बाहर निकाला। शव करीब दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
Advertisement
मौके पर मौजूद लोगों से पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन शिशु के परिजनों या घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोग इस अमानवीय कृत्य की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
इस संबंध में कूड़ा बाजार चौकी प्रभारी विजय राज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
