दीक्षारंभ समारोह के दूसरे दिन 'शहीदी माटी' पत्रिका का हुआ विमोचन, विशेषज्ञों ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र
शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धानापुर में आयोजित दीक्षारंभ समारोह के दूसरे दिन नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए विविध शैक्षणिक एवं प्रेरक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि महामाया पॉलिटेक्निक कॉलेज, धानापुर के प्राचार्य डॉ. ए.के. सिंह तथा विशिष्ट अतिथि एन.के. यादव रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया।
धानापुर, चंदौली

4:32 PM, Aug 1, 2026
धानापुर (चंदौली)। शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धानापुर में आयोजित दीक्षारंभ समारोह के दूसरे दिन नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए विविध शैक्षणिक एवं प्रेरक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि महामाया पॉलिटेक्निक कॉलेज, धानापुर के प्राचार्य डॉ. ए.के. सिंह तथा विशिष्ट अतिथि एन.के. यादव रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका 'शहीदी माटी' का विमोचन मुख्य अतिथि डॉ. ए.के. सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर अध्ययन, अनुशासन और मेहनत से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और नियमित अभ्यास करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के शिक्षकों ने अपने-अपने विषयों की उपयोगिता एवं रोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. नौशाद अहमद ने बताया कि खेल के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं तथा खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सम्मानजनक करियर बना सकते हैं।
Advertisement
इसके अलावा इतिहास विभाग की श्रीमती किरण यादव, संस्कृत विभाग की डॉ. रीना सिंह एवं श्री श्रीनारायण पाठक, गणित विभाग के डॉ. विजय श्रीवास्तव, प्राणी विज्ञान विभाग के डॉ. अंकित पटेल तथा वनस्पति विज्ञान विभाग की डॉ. नेहा उपाध्याय ने अपने-अपने विषयों के महत्व और भविष्य की संभावनाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया।
समारोह में डॉ. संदीप कुमार यादव, श्री प्रवेश कुमार, श्री प्रवेश कुमार सिंह, श्रीमती पूनम निर्मल, श्री सत्य प्रकाश एवं डॉ. शिव प्रताप सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में आदित्य, शिवानी मिश्रा, अनामिका सिंह, नाज़िया, रूचि, शशि और सुजीत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रीना सिंह ने किया, जबकि डॉ. नौशाद अहमद ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
