रंगोली और दीपों की रोशनी से जगमगाया शहीद हीरा सिंह महाविद्यालय, धानापुर में मना दीप उत्सव
धानापुर (चंदौली)। शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धानापुर में बुधवार को रोवर्स-रेंजर्स एवं खेल विभाग के संयुक्त समन्वय से दीप उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए आकर्षक रंगोली बनाई। छोटे-छोटे दीपों और फूलों की सजावट से पूरे महाविद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया।
चन्दौली

4:01 PM, Nov 4, 2026

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ध्रुव भूषण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद डॉ. संदीप कुमार यादव, डॉ. प्रवेश कुमार सिंह, डॉ. नौशाद अहमद, प्रवेश कुमार, पूनम निर्मल, किरण यादव, डॉ. दिनेश कुमार एवं डॉ. शिव प्रताप सिंह ने भी दीप प्रज्वलित कर दीप उत्सव में सहभागिता की।
Advertisement
कार्यक्रम को सफल बनाने में अनामिका सिंह, इजल गुप्ता, खुशबू, अंशिका, शिवानी, आंचल, साइमा, विजयलक्ष्मी, प्रिया, दिव्यांशी और ज्वाला सहित महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. ध्रुव भूषण सिंह ने कहा कि दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और मिल-जुलकर खुशियां बांटने का संदेश देता है। ऐसे पर्व सभी को मिलकर सुंदर और उत्साहपूर्ण तरीके से मनाने चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं की सराहना करते हुए इतने सुंदर आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया तथा दीपावली की शुभकामनाएं दीं।