शहाबगंज निवासी महमूद आलम बने जिला महामंत्री, व्यापारियों में खुशी
शहाबगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद चंदौली द्वारा आयोजित व्यापारिक सम्मेलन व होली मिलन समारोह में शहाबगंज के जुझारू व्यक्तित्व के धनी महमूद आलम को संगठन का जिला महामंत्री बनाए जाने की घोषणा की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद माननीय बनवारीलाल कंछल तथा प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री रमेश अग्रहरि की मौजूदगी में जिला अध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने महमूद आलम के नाम की घोषणा की
शहाबगंज, चंदौली

5:48 PM, Mar 16, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद चंदौली द्वारा आयोजित व्यापारिक सम्मेलन व होली मिलन समारोह में शहाबगंज के जुझारू व्यक्तित्व के धनी महमूद आलम को संगठन का जिला महामंत्री बनाए जाने की घोषणा की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद माननीय बनवारीलाल कंछल तथा प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री रमेश अग्रहरि की मौजूदगी में जिला अध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने महमूद आलम के नाम की घोषणा की।
महमूद आलम को जिला महामंत्री बनाए जाने की सूचना मिलते ही व्यापारियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सम्मेलन में मौजूद व्यापारियों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर बधाई दी और संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई।
Advertisement
जिला अध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि महमूद आलम लंबे समय से व्यापारियों के हित में सक्रिय रहे हैं और उनके अनुभव से संगठन को मजबूती मिलेगी। वहीं महमूद आलम ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।
