शहाबगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को घर से किया गिरफ्तार
शहाबगंज। थाना शहाबगंज पुलिस ने गुरुवार को एक वारंटी अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उच्चाधिकारियों के निर्देशन और थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
शहाबगंज, चंदौली

4:00 PM, Aug 27, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। थाना शहाबगंज पुलिस ने गुरुवार को एक वारंटी अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उच्चाधिकारियों के निर्देशन और थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पिन्टू पुत्र हसीर, निवासी ग्राम व थाना शहाबगंज, जनपद चंदौली, उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई है। वह मुकदमा संख्या 1074/2006, सरकार बनाम हसीर व अन्य, धारा 325, 323 और 504 भादवि से संबंधित वारंट में वांछित था।
Advertisement
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को 27 अगस्त 2026 को सुबह 10:50 बजे ग्राम शहाबगंज से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अंगद सिंह और हेड कांस्टेबल बालकृष्ण मौर्या शामिल रहे।
