शाद अहमद ने संभाला धानापुर खंड विकास अधिकारी का पदभार, कर्मचारियों से हुए रूबरू
धानापुर (चंदौली)। विकासखंड धानापुर में खंड विकास अधिकारी के पद पर शाद अहमद ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व यहां तैनात रहे राकेश कुमार मिश्रा का स्थानांतरण चकिया विकासखंड में हो गया है। वहीं, जिला विकास कार्यालय से आए शाद अहमद ने नए खंड विकास अधिकारी के रूप में पदभार संभाला। वह बहराइच जनपद के रहने वाले हैं।
धानापुर, चंदौली

5:44 PM, Nov 18, 2026
धानापुर (चंदौली)। विकासखंड धानापुर में खंड विकास अधिकारी के पद पर शाद अहमद ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व यहां तैनात रहे राकेश कुमार मिश्रा का स्थानांतरण चकिया विकासखंड में हो गया है। वहीं, जिला विकास कार्यालय से आए शाद अहमद ने नए खंड विकास अधिकारी के रूप में पदभार संभाला। वह बहराइच जनपद के रहने वाले हैं।
पदभार ग्रहण करने के बाद शाद अहमद ने विकासखंड कार्यालय के विभिन्न कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा विभागीय कार्यों और विकास योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से आपसी समन्वय, सहयोग और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।
Advertisement
उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय से पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी कर्मचारी अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करें तथा विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराएं। उन्होंने कार्यालय में आने वाले फरियादियों और आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने पर भी जोर दिया।
