यूपी में कड़ाके की ठंड का कहर, कक्षा 12 तक के सभी स्कूल 1 जनवरी तक बंद
उत्तर प्रदेश में भीषण शीतलहर, घने कोहरे और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी बोर्ड (CBSE, ICSE और यूपी बोर्ड) के प्री-प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों को 1 जनवरी 2026 तक बंद रखने का आदेश दिया है। सीएम ने स्पष्ट कहा कि शीतलहर के दौरान बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त
लखनऊ

7:33 AM, Dec 29, 2025
सीएम योगी सख्त, बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि—लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण शीतलहर, घने कोहरे और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी बोर्ड (CBSE, ICSE और यूपी बोर्ड) के प्री-प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों को 1 जनवरी 2026 तक बंद रखने का आदेश दिया है। सीएम ने स्पष्ट कहा कि शीतलहर के दौरान बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार इस अवधि में स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे।
मैदान में उतरेंगे अफसर, व्यवस्थाओं की होगी सख्त निगरानी
सीएम योगी ने शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे खुद क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर जमीनी हकीकत का जायजा लें। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए हर जिले के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव और कंबलों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री के प्रमुख निर्देश
कोई भी व्यक्ति भीषण ठंड में खुले में सोने को मजबूर न हो
सभी रैन बसेरों में बिछौने, कंबल, साफ-सफाई और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित हों
जरूरतमंदों को समय पर राहत सामग्री और सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जाए
Advertisement
लखनऊ में भी प्री-प्राइमरी से 12वीं तक स्कूल 1 जनवरी तक बंद
