मुगलसराय में जुआ खेलते सात लोग गिरफ्तार, 8,640 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जलीलपुर गांव से सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे और जुए के फड़ से कुल 8,640 रुपये नकद तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान कुछ लोग मौके से भागने में सफल रहे।
चंदौली

7:07 PM, Nov 3, 2026
जलीलपुर गांव में घर के पीछे रास्ते के किनारे चल रहा था जुए का खेल, पुलिस की दबिश में सात गिरफ्तार, कुछ फरार
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जलीलपुर गांव से सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे और जुए के फड़ से कुल 8,640 रुपये नकद तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान कुछ लोग मौके से भागने में सफल रहे।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को मुगलसराय पुलिस टीम पड़ाव चौराहे पर गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जलीलपुर गांव में पूरन चंद्र विश्वकर्मा के घर के पीछे रास्ते के किनारे कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोग भागने लगे, लेकिन टीम ने सात लोगों को पकड़ लिया।
Advertisement
गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी में 630 रुपये तथा जुए के फड़ से 8,010 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने कुल 8,640 रुपये और 52 ताश के पत्ते कब्जे में लिए हैं।
गिरफ्तार लोगों की पहचान शिव कुमार यादव, दिनेश जायसवाल, राजकुमार पासवान, कृष्ण कुमार, डब्लू सिंह, निसार अहमद उर्फ पिंटू और सोनू जायसवाल के रूप में हुई है। सभी जलीलपुर गांव के निवासी हैं।
पुलिस ने इस मामले में मुगलसराय थाने में मुकदमा अपराध संख्या 582/2026 के तहत सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, फरार लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
