सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजित
कमालपुर। श्री राम जानकी मंदिर सेवा समिति की बैठक मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ।इसमें आगामी दिनों में 1 सितंबर से 7 सितम्बर तक सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।कथा का रसपान अयोध्या से आए कथावाचक श्री संत दास जी महाराज दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कराएंगे।
कमालपुर, चंदौली

5:22 PM, Aug 25, 2026
नीरज अग्रहरि
जनपद न्यूज़ टाइम्सकमालपुर। श्री राम जानकी मंदिर सेवा समिति की बैठक मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ।इसमें आगामी दिनों में 1 सितंबर से 7 सितम्बर तक सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।कथा का रसपान अयोध्या से आए कथावाचक श्री संत दास जी महाराज दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कराएंगे।
सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों व सहयोगियों ने सहभागिता निभाते हुए काम करने पर बल दिया।जिसमें कथा स्थल की साफ सफाई, लाइटिंग,साउंड बॉक्स,प्रसाद वितरण के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।वही समिति ने अलग अलग टीम बनाकर सबको जिम्मेदारी देने का काम किया।कथा का रसपान अयोध्या से आए कथावाचक संत दास जी महाराज करेंगे।कथा 1 सितंबर से 7 सितम्बर तक श्री राम जानकी मंदिर परिसर में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।जिसमें श्रद्धालु तय समय पर आकर श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का रसपान कर सकते है।
Advertisement
इस मौके पर अमरनाथ जायसवाल, त्रिलोकीनाथ जायसवाल, नीरज अग्रहरि पत्रकार, अवधेश रस्तोगी, संजय रस्तोगी, भोले नाथ जायसवाल, सुनील उपाध्याय, अनिल गुप्ता, आनंद रस्तोगी, अखंडानंद तिवारी, सतीश तिवारी, गोपी नाथ जायसवाल,बिनोद अग्रहरि, बाल गोविंद रस्तोगी, ओंकार रस्तोगी, राधेश्याम वर्मा, निकेश जायसवाल, संजय अग्रहरि आदि रहे।
