अतिक्रमण मुक्त 22 बीघा भूमि की शुरू हुई तारकसी
शहाबगंज। बायापुर गांव में अतिक्रमण से मुक्त कराई गई करीब 22 बीघा सरकारी भूमि को सुरक्षित करने की कवायद शुरू हो गई है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद ग्राम पंचायत ने भूमि की चारों तरफ मेड़बंदी कराने के साथ कंटीले तार लगाकर तारकसी का कार्य शुरू करा दिया है। इससे सरकारी जमीन को दोबारा अतिक्रमण की चपेट में आने से बचाने की उम्मीद है।
शहाबगंज, चंदौली

5:00 PM, Sep 18, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सडीएम के निर्देश पर ग्राम पंचायत ने कराया मेड़बंदी व कंटीले तार लगाने का काम शुरू
शहाबगंज। बायापुर गांव में अतिक्रमण से मुक्त कराई गई करीब 22 बीघा सरकारी भूमि को सुरक्षित करने की कवायद शुरू हो गई है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद ग्राम पंचायत ने भूमि की चारों तरफ मेड़बंदी कराने के साथ कंटीले तार लगाकर तारकसी का कार्य शुरू करा दिया है। इससे सरकारी जमीन को दोबारा अतिक्रमण की चपेट में आने से बचाने की उम्मीद है।
बताया गया कि उपजिलाधिकारी की देखरेख में कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया था। इसके बाद जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि का निरीक्षण किया था। उन्होंने ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत के अधिकारियों को भूमि की चारों तरफ मेड़बंदी कराने के साथ तारकसी कराने के निर्देश दिए थे।
Advertisement
डीएम के निर्देश के बाद ग्राम पंचायत की ओर से काम शुरू कराया गया है। भूमि की तारकसी होने के बाद इसके सुरक्षित रहने के साथ भविष्य में खेल मैदान समेत अन्य सार्वजनिक एवं सरकारी कार्यों में उपयोग किए जाने की संभावना है। कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में भी संतोष है।
ग्राम प्रधान राम प्रसाद ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर कंटीले तार लगाकर भूमि की तारकसी कराई जा रही है। इसका उद्देश्य सरकारी जमीन को सुरक्षित रखना और भविष्य में किसी भी तरह के अतिक्रमण को रोकना है।