प्रतिभा खोज परीक्षा में धानापुर के तीन मेधावी विद्यार्थियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
धानापुर । विकासखंड धानापुर में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रतिभा को परखने एवं उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया। परीक्षा यूपीएस धानापुर के प्रांगण में खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी सिंह की देखरेख में संपन्न हुई।
कमालपुर, चंदौली

6:11 PM, Nov 14, 2026
इमरान खान
जनपद न्यूज़ टाइम्स41 अंक प्राप्त कर श्रेया मौर्य रहीं प्रथम, दो अन्य विद्यार्थियों ने भी बनाई जगह
धानापुर । विकासखंड धानापुर में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रतिभा को परखने एवं उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया। परीक्षा यूपीएस धानापुर के प्रांगण में खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी सिंह की देखरेख में संपन्न हुई।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन मेधावी विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। परिणाम के अनुसार यूपीएस मिर्जापुर की कक्षा आठ की छात्रा श्रेया मौर्य ने 41 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं यूपीएस कादिराबाद की कक्षा आठ की छात्रा अंशिका कुमारी ने 40 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान तथा यूपीएस धानापुर के कक्षा आठ के छात्र आशीष मौर्य ने 40 अंक प्राप्त कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की।
Advertisement
तीनों विद्यार्थियों की सफलता से संबंधित विद्यालयों में खुशी का माहौल है। अब ये विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विकासखंड धानापुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षिक क्षमता को पहचानना, उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करना तथा उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रोत्साहित करना है।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में एआरपी डॉ. जितेंद्र मौर्य, रामनिवास दुबे, कमलेश प्रजापति , जैद खान, प्रदीप सिंह, इम्तियाज खान, इमरान खान, बृजेश सिंह, अवधेश सिंह गुड्डू, मोहम्मद हारिस, अजित यादव, मनीष यादव, अशोक पाल, प्रदीप शर्मा, राजेंद्र यादव एवं शिवेंद्र मिश्रा सहित अन्य लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।
