दीपावली को लेकर पटाखा दुकान का एसडीएम ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों की जांच
धानापुर। दीपावली पर्व को देखते हुए प्रशासन ने पटाखों की बिक्री और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में मंगलवार को कस्बा स्थित डॉ सत्यकप्रकाश वर्मा की एकमात्र लाइसेंसधारी पटाखा दुकान का एसडीएम आकांक्षा सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकान में पटाखों की बिक्री, भंडारण और सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही दुकान संचालन के लिए निर्धारित मानकों
धानापुर चन्दौली

5:15 PM, Nov 3, 2026
धानापुर। दीपावली पर्व को देखते हुए प्रशासन ने पटाखों की बिक्री और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में मंगलवार को कस्बा स्थित डॉ सत्यकप्रकाश वर्मा की एकमात्र लाइसेंसधारी पटाखा दुकान का एसडीएम आकांक्षा सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकान में पटाखों की बिक्री, भंडारण और सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही दुकान संचालन के लिए निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच की।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने दुकान में उपलब्ध पटाखों के स्टॉक का अभिलेखों से मिलान किया और लाइसेंस सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने दुकानदार को स्पष्ट निर्देश दिया कि पटाखों की बिक्री निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही की जाए। दुकान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सुरक्षा से जुड़े सभी जरूरी इंतजाम हमेशा दुरुस्त रखे जाएं।
एसडीएम ने विशेष रूप से पटाखों के सुरक्षित भंडारण, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता तथा आग से बचाव के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि दीपावली के दौरान पटाखों की खरीद-बिक्री में सुरक्षा नियमों का पालन बेहद जरूरी है। किसी भी तरह की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए दुकानदार निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन करें।
Advertisement
प्रशासन की ओर से किए गए इस निरीक्षण का उद्देश्य त्योहार के दौरान पटाखों की बिक्री को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखना है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को कम किया जा सके।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी कृष्णमुरारी शर्मा, अग्निशमन प्रभारी प्रमोद कन्नौजिया, प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
