नहर में लावारिस मिली स्कूटी, युवक सकुशल मिला
शहाबगंज। लेफ्ट कर्मनाशा नहर के तियरा गांव के पास गुरुवार की शाम लगभग आठ बजे नहर में एक स्कूटी लावारिस हालत में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
शहाबगंज, चंदौली

10:08 AM, Mar 13, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। लेफ्ट कर्मनाशा नहर के तियरा गांव के पास गुरुवार की शाम लगभग आठ बजे नहर में एक स्कूटी लावारिस हालत में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से स्कूटी को नहर से बाहर निकलवाया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने नहर में भी काफी देर तक तलाश कराई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
स्कूटी से मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने वाहन स्वामी जय प्रकाश मौर्य को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान स्कूटी सवार युवक भी रात में सकुशल मिल गया।
Advertisement
स्कूटी सवार की पहचान सूर्य प्रकाश मौर्य (25) पुत्र जय प्रकाश मौर्य निवासी चेरा के पूरा रैपुरिया, थाना चुनार, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई। युवक ने पुलिस को बताया कि उसे यह नहीं मालूम कि उसकी स्कूटी नहर में कैसे पहुंच गई।
पुलिस ने युवक से पूछताछ कर मामले की जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन स्कूटी के नहर में पहुंचने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका। फिलहाल पुलिस ने युवक और स्कूटी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
उपनिरीक्षक रामचन्द्र साही ने बताया कि युवक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
