बारिश के अलर्ट पर चंदौली में 19 को बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल
चंदौली। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर जिले में 19 अगस्त को बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में कक्षा एक से आठ तक संचालित सभी विद्यालयों को 19 अगस्त को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
चंदौली

11:02 PM, Aug 18, 2026

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिले के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई 19 अगस्त को स्थगित रहेगी। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Advertisement
आदेश के अनुसार विद्यालय बंद रहने के दौरान शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मचारी ऑनलाइन माध्यम से आवश्यक कार्यों का निस्तारण करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है।