बारिश के चलते कल स्कूलों में छुट्टी, शिक्षकों को आना होगा विद्यालय
चंदौली। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के मद्देनजर विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए 30 अक्टूबर को सभी विद्यालयों में पठन-पाठन बंद रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने 29 अक्टूबर को इस संबंध में आदेश जारी किया है।
चन्दौली

7:19 PM, Oct 29, 2026
डीएम के निर्देश पर बीएसए ने जारी किया आदेश, प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई रहेगी बंद
चंदौली। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के मद्देनजर विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए 30 अक्टूबर को सभी विद्यालयों में पठन-पाठन बंद रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने 29 अक्टूबर को इस संबंध में आदेश जारी किया है।
Advertisement
आदेश के अनुसार, जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड समेत अन्य विद्यालयों में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक पढ़ाई नहीं होगी। हालांकि, सभी प्रधानाध्यापकों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को विद्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा।
इस दौरान शिक्षक अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी सहित अन्य शासकीय कार्यों को पूरा करेंगे। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस व्यवस्था से जनगणना का कार्य प्रभावित नहीं होगा। बीएसए ने सभी विद्यालयों को निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा है।
