11 अगस्त से शुरू होंगे छात्रवृत्ति आवेदन, ओबीसी छात्रों के लिए विभाग ने जारी की समय-सारिणी
वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक छोड़कर) के छात्र-छात्राओं हेतु छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वदशम (कक्षा 9-10) और दशमोत्तर (कक्षा 11-12 व उच्च कक्षाओं) के पात्र विद्यार्थी निर्धारित समयावधि में आवेदन कर सकते हैं।
चंदौली

1:50 PM, Aug 6, 2026
चन्दौली। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक छोड़कर) के छात्र-छात्राओं हेतु छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वदशम (कक्षा 9-10) और दशमोत्तर (कक्षा 11-12 व उच्च कक्षाओं) के पात्र विद्यार्थी निर्धारित समयावधि में आवेदन कर सकते हैं।
कक्षा 9 से 12 तक के नवीनीकरण (Renewal) के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं प्रिंट निकालने की प्रक्रिया 11 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक चलेगी, जबकि शिक्षण संस्थानों द्वारा सत्यापन एवं अग्रसारण 11 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक किया जाएगा।
इसी प्रकार नवीन (Fresh) आवेदन 11 अगस्त से 21 सितम्बर 2026 तक किए जा सकेंगे। संस्थानों द्वारा इन आवेदनों का सत्यापन एवं अग्रसारण 13 अगस्त से 15 अक्टूबर 2026 तक होगा।
Advertisement
उच्च शिक्षा (अन्य दशमोत्तर कक्षाओं) के विद्यार्थियों के लिए नवीनीकरण आवेदन 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। इनका संस्थागत सत्यापन 15 सितम्बर से 25 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।
वहीं उच्च शिक्षा के नवीन आवेदन 15 सितम्बर से 31 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकेंगे, जबकि संस्थानों द्वारा सत्यापन एवं अग्रसारण 16 सितम्बर से 4 नवम्बर 2026 तक किया जाएगा।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने सभी पात्र छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने के साथ ही आवश्यक दस्तावेज अपने शिक्षण संस्थान में समय पर जमा कर दें, ताकि छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ समय से प्राप्त हो सके।
