सांसद खेल स्पर्धा में सैयदराजा विधानसभा बालिका टीम बनी चैंपियन
फाइनल मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। निर्धारित समय तक कोई भी टीम बढ़त नहीं बना सकी। इसके बाद टाई ब्रेकर में सैयदराजा विधानसभा की बालिका टीम ने एक गोल की बढ़त बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
चंदौली

12:18 PM, Mar 8, 2026
चंदौली। चंदौली में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा में रविवार को सैयदराजा विधानसभा की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में टीम ने मुगलसराय विधानसभा की टीम को टाई ब्रेकर में एक गोल से हराकर जीत दर्ज की।
फाइनल मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। निर्धारित समय तक कोई भी टीम बढ़त नहीं बना सकी। इसके बाद टाई ब्रेकर में सैयदराजा विधानसभा की बालिका टीम ने एक गोल की बढ़त बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
गौरतलब है कि धानापुर के अमर वीर इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित विधायक खेल स्पर्धा में भी धानापुर की यही टीम विधानसभा स्तर पर चैंपियन रही थी। लगातार दूसरी बड़ी जीत से खिलाड़ियों और क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
Advertisement
टीम के प्रशिक्षक रशीद खान और राष्ट्रीय खिलाड़ी दिलशाद खान ने बताया कि विधायक खेल स्पर्धा में चैंपियन बनने के बाद बालिकाओं ने लगातार अभ्यास जारी रखा। उसी का परिणाम रहा कि सांसद खेल स्पर्धा में भी टीम ने शानदार प्रदर्शन कर धानापुर और सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र का नाम रोशन किया।
टीम की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।