सैयदराजा पुलिस ने 3 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
चंदौली। थाना सैयदराजा पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक मोबाइल फोन, पीली धातु का शंखनुमा लॉकेट, एक जोड़ी पायल (सफेद धातु) तथा 4600 रुपये नगद बरामद किए गए हैं।
चंदौली

1:20 PM, Feb 7, 2026
चंदौली। थाना सैयदराजा पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक मोबाइल फोन, पीली धातु का शंखनुमा लॉकेट, एक जोड़ी पायल (सफेद धातु) तथा 4600 रुपये नगद बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चन्द्रशेखर (आईपीएस) एवं क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विन्देश्वर प्रसाद के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 06 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने चौकी क्षेत्र धरौली राजाबाजार से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
Advertisement
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आकाश कुमार खरवार उर्फ लकड़ू (निवासी खखड़ा, थाना इलिया, चंदौली), प्रियांशु चौरसिया (निवासी रवीन्द्रपुरी, थाना भेलूपुर, वाराणसी) तथा राजेश मौर्या उर्फ बकरी (निवासी भदैनी, थाना भेलूपुर, वाराणसी) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।