सरेराह लूट का खुलासा: दो शातिर गिरफ्तार, सोने का लॉकेट बरामद, आरोपी जेल भेजे गए
चंदौली — जनपद चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में सरेराह राहगीरों से लूट व छीनैती की वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना जीटीआर ब्रिज के पास देर शाम एक युवक के साथ हुई थी, जिसमें बदमाशों ने सोने का लॉकेट छीन लिया था।
चंदौली

12:08 PM, Feb 17, 2026
चंदौली — जनपद चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में सरेराह राहगीरों से लूट व छीनैती की वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना जीटीआर ब्रिज के पास देर शाम एक युवक के साथ हुई थी, जिसमें बदमाशों ने सोने का लॉकेट छीन लिया था।
जानकारी के अनुसार, सोमवार देर शाम धानापुर थाना क्षेत्र के बिझवल गांव निवासी अरविंद कुमार गुजरात ट्रेन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर उतरे थे। वहां से वे पैदल बस पकड़ने के लिए चकिया तिराहे की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे जीटीआर ब्रिज के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे दो बदमाशों ने धागे में पहना हुआ करीब दो ग्राम वजनी सोने का लॉकेट छीन लिया और फरार हो गए।
घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई और सूचना पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को दी गई। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने तत्काल हुलिया के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू की और सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए रात में ही दोनों आरोपियों को ट्रेस कर पकड़ लिया।
Advertisement
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राज रावत पुत्र प्रकाश रावत और कृष्ण पुत्र सुंदर डोम, निवासी थाना अलीनगर, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया सोने का लॉकेट बरामद कर लिया है।
दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।