अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में सरस्वती उच्च शिक्षा संस्थान और काशी विद्यापीठ ने मारी बाजी
धानापुर, चंदौली। शाहिद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धानापुर में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से संबद्ध अंतर महाविद्यालय पुरुष एवं महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आयोजित किया गया। पुरुष वर्ग के फाइनल में सरस्वती उच्च शिक्षा संस्थान, गहनी, वाराणसी की टीम ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं महिला वर्ग में महात्मा गांधी काशी
dhanapur, chandauli

4:55 PM, Oct 18, 2026
धानापुर, चंदौली। शाहिद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धानापुर में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से संबद्ध अंतर महाविद्यालय पुरुष एवं महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आयोजित किया गया। पुरुष वर्ग के फाइनल में सरस्वती उच्च शिक्षा संस्थान, गहनी, वाराणसी की टीम ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं महिला वर्ग में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी की टीम विजेता बनी, जबकि मेजबान शाहिद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धानापुर की टीम उपविजेता रही।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वाराणसी के प्रोफेसर रजनीश चंद्र त्रिपाठी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी सफीर अहमद, मुरली मनोहर जायसवाल और आनंद यादव उपस्थित रहे। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की ओर से पर्यवेक्षक मीरा यादव, चयनकर्ता प्रोफेसर रणधीर सिंह, कु. बिना जी तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ. अमरेंद्र सिंह ने भी प्रतियोगिता में सहभागिता की।
मुख्य अतिथि ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुए खेल प्रतियोगिताओं को प्रतिभा निखारने और अनुशासन विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
Advertisement
कार्यक्रम में महाविद्यालय की विभिन्न समितियों से जुड़ी अनामिका सिंह, उज्ज्वल, शिवानी, अलका, खुशबू, रोशनी, हिमांशु, आतिश, दिलशाद, राशिद खान, दिनेश, दशरथ और नंदलाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रतियोगिता संयोजक डॉ. नौशाद ने किया। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ध्रुव भूषण सिंह ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और आयोजन में सहयोग करने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया।
