सनोज भारती बने अनुसूचित जाति मोर्चा काशी क्षेत्र के महामंत्री
शहाबगंज, चंदौली। शहाबगंज मंडल के ग्राम सभा भूसीकृत पुरवा निवासी सनोज भारती को अनुसूचित जाति मोर्चा काशी क्षेत्र का महामंत्री बनाए जाने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी द्वारा उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद बधाई देने वालों का उनके आवास पर तांता लगा हुआ है।
शहाबगंज, चन्दौली

3:04 PM, Nov 5, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्ससनोज भारती बने अनुसूचित जाति मोर्चा काशी क्षेत्र के महामंत्री, क्षेत्र में खुशी की लहर
शहाबगंज, चंदौली। शहाबगंज मंडल के ग्राम सभा भूसीकृत पुरवा निवासी सनोज भारती को अनुसूचित जाति मोर्चा काशी क्षेत्र का महामंत्री बनाए जाने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी द्वारा उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद बधाई देने वालों का उनके आवास पर तांता लगा हुआ है।
सनोज भारती लंबे समय से अनुसूचित जाति मोर्चा में पदाधिकारी के रूप में सक्रिय रहकर क्षेत्र में संगठनात्मक कार्य करते आ रहे हैं। वह क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में बराबर सहभागी रहते हैं। उनकी कार्यनिष्ठा, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी ने उन्हें काशी क्षेत्र के महामंत्री का दायित्व सौंपा है।
Advertisement
उनके मनोनयन से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। लोगों ने विश्वास जताया कि सनोज भारती नई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने के साथ ही समाज के लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे।
इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह, विपिन सिंह, मनोज श्रीवास्तव, मनोज खरवार, धनंजय सिंह, सूर्यमुनि तिवारी सहित अन्य लोगों ने सनोज भारती को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
