शहाबगंज में अवैध पटाखों की बिक्री का भंडाफोड़, 20 किलो से अधिक पटाखों के साथ दुकानदार गिरफ्तार
Chandauli । दीपावली के बाद भी अवैध पटाखों की बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को शहाबगंज थाना पुलिस ने कस्बे में छापेमारी कर बिना लाइसेंस अवैध रूप से पटाखे बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 20.100 किलोग्राम विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद किए हैं।
chandauli

6:25 PM, Nov 6, 2026
Vinod Kumar
जनपद न्यूज़ टाइम्सबिना लाइसेंस कस्बे में बेच रहा था पटाखे, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Chandauli । दीपावली के बाद भी अवैध पटाखों की बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को शहाबगंज थाना पुलिस ने कस्बे में छापेमारी कर बिना लाइसेंस अवैध रूप से पटाखे बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 20.100 किलोग्राम विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कस्बा शहाबगंज में अवैध रूप से पटाखों की बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और अश्विन सिंह उर्फ विशाल सिंह (30) पुत्र प्रमोद सिंह निवासी शहाबगंज को गिरफ्तार कर लिया।
Advertisement
पुलिस ने मौके से रॉकेट, फूलझड़ी, क्रैक किंग, बुलेट, फ्लावर पॉट, ड्रैगन फाइट और मुर्गा छाप सहित विभिन्न प्रकार के पटाखों के कुल 20.100 किलोग्राम पटाखे बरामद किए। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना शहाबगंज में मुकदमा अपराध संख्या 140/2026 के तहत धारा 288 बीएनएस एवं 9बी(2) विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक प्रभुनाथ यादव, शिवपूजन सिंह, कांस्टेबल ब्रजेश कुमार, सुमित पाण्डेय और मुख्य आरक्षी गौरीशंकर यादव शामिल रहे।
